फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यास ने बदला मौसम का मिजाज : पूर्वी उत्तर प्रदेश के इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Thu, 27 May 2021 08:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ की ओर से जारी अलर्ट बुलेटिन में 50-60 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने, गरज चमक के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
चक्रवात यास - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान यास ओडिसा और पश्चिम बंगाल में तबाही मचाने के बाद अब झारखंड और बिहार की ओर बढ़ तो रहा है, लेकिन इसके तूफानी तेवर कमजोर पड़ने लगे हैं। वहीं जैसे-जैसे ये अपने केन्द् से आगे बढ़ रहा है, जिन इलाकों को छू रहा है, वहां और आसपास मौसम रुख बदल रहा है। इसी कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के आसार का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ की ओर से जारी अलर्ट बुलेटिन में 50-60 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने, गरज चमक के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। बुलेटिन के मुताबिक गुरुवार से यह बदलाव शुरू होगा और अगले दिन यानी शुक्रवार को श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थन नगर, बस्ती, एसके नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, अंबेडकरनगर, आजमगड़, मऊ, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र में बहुत भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। वहीं हल्की से भारी बारिश वाले जिलों में अयोध्या, सुल्तानपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, एसआर नगर, मिर्जापुर और आसपास के इलाके शामिल हैं। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह तक इन जिलों में दिखेगा प्रभाव
मौसम बुलेटिन के मुताबिक, हवाओं की तेज रफ्तार और हल्की और भारी बारिश का ये रुख अगले दिन शनिवार सुबह तक भी इन जिलों में नजर आएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें