फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की मार: जेल में आजम खां व बेटा अब्दुल्ला पॉजिटिव, दोनों अलग-अलग बैरक में क्वारंटीन

Sat, 01 May 2021 10:37 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सीतागंज

सार

सीतापुर जिला कारागार में सांसद आजम खां व उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। दोनों को अलग-अलग बैरकों में क्वारंटीन कर दिया गया है। 
विज्ञापन
पिता आजम खां और बेटा अब्दुल्ला आजम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिला कारागार में सांसद आजम खां व उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। दोनों को अलग-अलग बैरकों में क्वारंटीन कर दिया गया है। जिला अस्पताल की एक टीम ने जेल में आजम खां के स्वास्थ्य की जांच की। दोनों की हालात सामान्य है। जेल में संक्रमण पहुंचने का कारण पुलिसकर्मियों की ड्यूटी में बदलाव बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


सांसद आजम खां व पुत्र अब्दुल्ला आजम जिला कारागार सीतापुर में एक साल से अधिक समय से बंद हैं। इस दौरान वह कई बार पेशी पर रामपुर भी गए। पिछले दो माह से कोरोना संक्रमण का प्रसार तेज होने से उनकी जिला कारागार से ऑनलाइन पेशी हो रही थी। जेल प्रशासन का कहना है कि नियमित अंतराल पर आजम व उनके पुत्र के स्वास्थ्य की जांच होती है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। इसमें दोनों पॉजिटिव मिले। इस पर दोनों को अलग-अलग बैरकों में क्वारंटीन करा दिया गया है। 

जेल में संक्रमण कैसे पहुंचा, इसके पीछे जिले के अफसरों का कहना है कि बाहरी आवागमन बंद है। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी बदला करती है। हो सकता है इन पुलिसकर्मियों के वजह से संक्रमण जेल में आ हो। कई कैदी भी पॉजिटिव हैं।
विज्ञापन


इलाज शुरू, हालत सामान्य
जेलर आरएस यादव ने बताया कि शनिवार को जिला अस्पताल के चिकित्सकों की एक टीम आई थी। दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। हालात सामान्य है। कोविड का इलाज शुरू करा दिया गया है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उदय प्रताप ने बताया कि दोनों के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें