फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम बोले, यह वक्त मुसलमानों के लिए अच्छा नहीं

Thu, 28 Aug 2014 01:38 AM IST
सैफ हैदर नकवी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां ने देश के माहौल को मुसलमानों के खिलाफ बताते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों के प्रति दहशत और नफरत का माहौल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


यह वक्त मुसलमानों के लिए अच्छा नहीं है। यह बात उन्होंने हज यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना करने से पहले हज हाउस में कही।

उन्होंने कहा, समाज में अमन चैन बनाए रखने के लिए सभी वर्गों के साथ इंसाफ करना हुकूमत का पहला कर्तव्य है। लेकिन कुछ लोग चाहते हैं कि माहौल खराब हो और प्रदेश सरकार बदनाम हो।

आजम ने कल्याण पर भी साधा निशाना

आजम खां ने समाज में भाईचारा बनाए रखने के लिए प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया। कहा, केंद्र सरकार मुसलमानों के लिए दहशत का माहौल बना रही है।

आजम ने भाजपा विधायक संगीत सोम व पूर्व सीएम कल्याण सिंह का नाम लिए बिना कहा कि अपराधियों को सुरक्षा दी जा रही है और फसादियों को संवैधानिक पदों पर बिठाया जा रहा है।

मुसलमानों को कभी जेहाद के नाम पर बदनाम किया जाता है तो कभी पाकिस्तान चले जाने का नारा लगाया जाता है। यह माहौल देश व मुसलमानों के लिए अच्छा नहीं है।

उन्होंने कहा, सूबे में लुटी हुई अस्मत को उछाला जा रहा है। प्रदेश सरकार को गिराने की साजिश हो रही है।
विज्ञापन

आजम बोले, पत्रकार कम ही बोलें

हज हाउस में हज यात्रियों को संबोधित करते हुए आजम अचानक रुके और उन्होंने सभी से खामोश रहने की गुजारिश की। वह खास कर पत्रकारों को टोकते हुए बोले, पत्रकार बंधु कम बोलें।

गौरतलब है कि आजम इन दिनों सरकार और मुस्लिमों के एक वर्ग के लिए किरकिरी बने हुए हैं। वह सरकार द्वारा शिया वक्फ बोर्ड के चुनाव ‌स्‍थगित किये जाने से नाराज हैं।

वहीं, मौलाना कल्बे जव्वाद भी लगातार आजम पर हमले कर रहे हैं। सरकार की हो रही किरकिरी को देखकर ही सपा सरकार के प्रमुख मंत्री शिवपाल ने आजम पर बिना नाम लिए बयान दिया था कि सरकार किसी एक आदमी के दम पर नहीं चल रही।

शिवपाल के इस बयान को आजम के बायकाट की संभावना के तौर पर देखा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें