फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: हवाई अड्डा के सामने लगेगी महर्षि वाल्मीकि की भव्य मूर्ति, रामायण लिखते हुए होगी प्रतिमा की मुद्रा

Mon, 08 Jan 2024 09:13 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अयोध्या में देश के प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा प्रभु श्रीराम पर आधारित भजन गाया जाएगा। अनूप जलोटा, साधो बैंड, प्रेम प्रकाश दुबे, बतूल बेगम, नितिन दुबे, रिचा शर्मा, तृप्ती शाक्या आदि यहां भजन सुनाएंगे।
विज्ञापन
Ayodhya airport - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या स्थित महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सामने महर्षि वाल्मीकि की रामायण लिखते हुए मूर्ति लगेगी। भगवान राम सूर्यवंशी थे, इसलिए अयोध्या में भगवान सूर्य की भी मूर्ति लगेगी। दोनों मूर्ति 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा से पहले लगाई जाए, इसके लिए युद्धस्तर पर काम पूरा किया जाए।

विज्ञापन


यह निर्देश पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दिए हैं। वह अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर चल रही विभागीय तैयारियों की सोमवार को पर्यटन भवन में समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि काशी में जिस भव्यता के साथ मां गंगा की आरती होती है, उसी भव्यता के साथ अयोध्या में सरयू आरती भी होगी। इसके लिए काशी से दो प्रकांड विद्वान अयोध्या बुलाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि अयोध्या में देश के प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा प्रभु श्रीराम पर आधारित भजन गाया जाएगा। अनूप जलोटा, साधो बैंड, प्रेम प्रकाश दुबे, बतूल बेगम, नितिन दुबे, रिचा शर्मा, तृप्ती शाक्या आदि यहां भजन सुनाएंगे। वहीं 14 जनवरी से ही मंदिरों में भजन-कीर्तन और रामायण पाठ शुरू हो जाएगा। बैठक में प्रमुख सचिव पर्यटन व संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम ने कहा कि अयोध्या विश्व की सुंदरतम नगरी के रूप में विकसित की जा रही है। ताकि यहां आने वाले रामभक्त सुखद स्मृति लेकर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें