राम मंदिर का भव्य स्वर्ण द्वार।
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में बन रहे रामलला के मंदिर के “सोने के दरवाजे” की पहली तस्वीर सामने आई है। यह दरवाजा करीब 12 फीट ऊंचा और आठ फीट चौड़ा है। आने वाले तीन दिन में 13 और दरवाजे लगाए जाएंगे। ये दरवाज़ा गर्भगृह की ऊपरी मंज़िल पर लगाये जा रहे हैं। गर्भगृह में सिर्फ एक दरवाजा होगा इसके चौखट के ऊपर भगवान विष्णु की शयन मुद्रा में चित्र को उकेरा गया है। राम मंदिर में कुल 46 दरवाजे लगेंगे, इनमें से 42 पर 100 किलोग्राम सोने की परत चढ़ाई जाएगी।
राममंदिर के भूतल में लगने वाले सभी 14 दरवाजों को स्वर्ण जड़ित किया जा चुका है। 15 जनवरी तक 13 दरवाजे और लगा दिए जाएंगे। इन दरवाजों को राम जन्मभूमि परिसर में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। गर्भगृह में सिर्फ एक दरवाजा होगा। इसके चौखट के ऊपर भगवान विष्णु की शयन मुद्रा में चित्र को उकेरा गया है। राममंदिर में कुल 46 दरवाजे लगेंगे। इनमें से 42 पर सोने की परत चढ़ाई जाएगी। सीढि़यों के पास चार दरवाजे होंगे इन पर सोने की परत नहीं होगी। इन दरवाजों को महाराष्ट्र की सागौन की लकड़ी से बनाया गया है, हैदराबाद के कारीगरों ने इस पर नक्काशी का काम किया है। इसके बाद इस पर तांबे की परत चढ़ाई गई फिर इस पर सोने की परत चढ़ाई जा रही है।