अयोध्या का राम मंदिर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की सुरक्षा को और अभेद्य बनाने के लिए आधुनिक संसाधनों से लैस सुरक्षा तंत्र खड़ा किया जा रहा है। फिलहाल मंदिर परिसर और उसके आसपास एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों से लगातार चौकसी बरती जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए जल्द ही कैमरों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।
मंदिर की सुरक्षा में केवल कैमरे ही नहीं, बल्कि बूम बैरियर, टायर किलर्स, मेटल डिटेक्टर और एक्स-रे स्कैनर जैसी हाईटेक व्यवस्थाएं की गईं हैं। इन संसाधनों से किसी भी संदिग्ध वाहन या व्यक्ति को तत्काल रोकने और जांचने की सुविधा मिलेगी। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने बताया कि पिछले दिनों हुई श्रीराम जन्मभूमि सुरक्षा समिति की बैठक में परिसर की सुरक्षा और कड़ी करने पर सहमति बनी है। कई आधुनिक सुरक्षा संसाधनों से परिसर को लैस किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - UP: सीएम योगी ने मृत भाजपा कार्यकर्ता के पिता व भाई से की मुलाकात, बोले- दोषी पर कार्रवाई होगी
ये भी पढ़ें - शहीदों के परिजनों का सामना नहीं कर पाएंगे भाजपा के लोग... एशिया कप में भारत-पाक मैच पर अखिलेश ने दिया बयान
एसपी सुरक्षा ने बताया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि मानते हुए ट्रस्ट और प्रशासन लगातार सुरक्षा मानकों को उन्नत कर रहे हैं। जैसे-जैसे मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण की ओर बढ़ेगा, वैसे-वैसे सुरक्षा संसाधनों का दायरा और मजबूत किया जाएगा। राम मंदिर की सुरक्षा दीवार बनने के बाद और अधिक सुरक्षा उपकरण लगाए जाएंगे। दीवार के पास 25 वाॅच टॉवर बनेंगे, दीवार सेंसर युक्त होगी। मंदिर क्षेत्र को कई सुरक्षा जोन में विभाजित किया गया है। हर जोन में सुरक्षा बल तैनात हैं और कैमरों की मदद से उनका समन्वय हो रहा है।