फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, 24 लाख दीपों से रोशन होगी रामनगरी, पढ़िए खास आयोजनों की लिस्ट

Sat, 04 Nov 2023 06:22 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

पूरी अयोध्या को रामायणकालीन दृश्यों से सजाने का काम शुरू हो गया है। राम की पैड़ी समेत सरयू के घाटों समस्त प्राचीन कुंडों, मठ-मंदिरों पर आकर्षक लाइटिंग की जा रही है।
विज्ञापन
अयोध्या में बना दीवाली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 दीपोत्सव समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए अयोध्या सज-संवर रही है। इस आयोजन को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का पूर्वाभ्यास भी माना जा रहा है। दीपोत्सव में मंदिर निर्माण का उत्साह दिखाने की कोशिश है। समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। दीपोत्सव के दूसरे दिन 12 नवंबर को कारसेवक पुरम में वे प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


रामलला के अस्थायी मंदिर के आखिरी दीपोत्सव को यादगार बनाने का प्रयास हो रहा है। पूरी अयोध्या को 24 लाख दीपों से रोशन किया जाएगा। वहीं दीपोत्सव के साथ-साथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां भी चल रही हैं। शनिवार को कारसेवकपुरम में निर्माणाधीन टेंट सिटी की प्रगति देखने अयोध्या विधायक वेदप्रकाश गुप्ता भी पहुंचे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने विधायक के साथ टेंट सिटी के निर्माण की प्रगति देखी।

विधायक ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा से पहले दीपोत्सव की तैयारी चल रही है। सीएम दीपोत्सव में राम राज्याभिषेक समारोह में शामिल होंगे जबकि दूसरे दिन 12 नवंबर को संतों व राममंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्यतम रूप देने के लिए सुझाव लेंगे। बताया कि दीपोत्सव में ही पूरी दुनिया को पता चल जाएगा कि अयोध्या में श्रीराम आने वाले हैं।
विज्ञापन


पूरी अयोध्या को रामायणकालीन दृश्यों से सजाने का काम शुरू हो गया है। राम की पैड़ी समेत सरयू के घाटों समस्त प्राचीन कुंडों, मठ-मंदिरों पर आकर्षक लाइटिंग की जा रही है। दीपोत्सव में कई ऐसे कार्यक्रम होंगे जो प्राण प्रतिष्ठा तक चलते रहेंगे। लेजर शो, लाइट एंड साउंड शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्राण प्रतिष्ठा तक संचालित होते रहेंगे।
विज्ञापन


दीपोत्सव में होंगे ये आकर्षण
- रामायणकालीन तोरण द्वार
- 24 लाख दीप प्रज्ज्वलन
- 44 मठ-मंदिरों में भी दीपोत्सव
-राम की पैड़ी पर लेजर शो
-राम की पैड़ी पर लाइट एंड साउंड शो
-राम राज्यभिषेक यात्रा
-रामकथा पार्क पर मेला
-12 स्थानों पर सांस्कृतिक मंच
-4 देशों की रामलीला का मंचन
-3000 कलाकार देंगे लोक कलाओं की प्रस्तुति।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें