आम सांसद संजय सिंह ने शुरू की पदयात्रा।
- फोटो : amar ujala
आम आदमी पार्टी ने बुधवार को सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में बड़ी देवकाला तिराहा स्थित एक लॉन में जनसभा आयोजित कर ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो’ के नाम से सरयू से संगम तक पदयात्रा की शुरुआत की। यह पदयात्रा 13 दिनों तक चलेगी, जो अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अमेठी होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी। इस दौरान कार्यकर्ता लगभग 200 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।