फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: राम जन्मभूमि थाने की कटरा पुलिस चौकी में होमगार्ड ने की खुदकुशी, कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला शव

Mon, 31 Mar 2025 01:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या जिले की कटरा पुलिस चौकी में एक होमगार्ड ने कमरे के अंदर खुदकुशी कर ली। उसका शव फंदे से लटकता मिला है। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
कटरा पुलिस चौकी में होमगार्ड ने की खुदकुशी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संदिग्ध परिस्थितियों में रामजन्मभूमि थाने के कटरा पुलिस चौकी में तैनात होमगार्ड की मौत हो गई। पुलिस चौकी के कमरे के अंदर ही फंदे से लटकता हुआ शव पाया गया। होमगार्ड विंध्याचल मिश्र (35) खंडासा कंपनी में तैनात थे। पारिवारिक विवाद के चलते होमगार्ड के फांसी लगाई जाने की आशंका है।

विज्ञापन


परिजनों की मौजूदगी में फॉरेंसिक टीम के सामने पुलिस चौकी के कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को निकाला गया। खुदकुशी करने वाले होमगार्ड की रात में निगरानी ड्यूटी थी। वह रात 12:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक ड्यूटी पर तैनात थे। देर रात मोबाइल पर बात भी कर रहे थे। इस बारे में ड्यूटी पर मौजूद साथियों ने जानकारी दी। इसके बाद पुलिस चौकी के कमरे का दरवाजा बंद करके फांसी लगा ली। फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है।

ये भी पढ़ें - ईदगाह पर पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, दी ईद की बधाई, बोले- साल भर याद रहती है सेवइयों की मिठास
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  हर तरफ छाया ईद का उल्लास... दुआ में उठे हाथ, गले मिल बोले-ईद मुबारक, तस्वीरें


मामले में सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी का कहना है कि कमरा अंदर से बंद था। होमगार्ड ने निजी कारणों से आत्महत्या की है जबकि कमांडेंट होमगार्ड राघवेंद्र शुक्ल ने कहा कि वह खंडासा कंपनी में तैनात थे। आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। इनकी ड्यूटी रामजन्मभूमि थाना के कटरा पुलिस चौकी पर थी। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें