अयोध्या में उमड़ा जनसैलाब।
- फोटो : amar ujala
ड्रोन से हो रही धार्मिक स्थलों की निगरानी
श्रद्धालुओं में उमड़ी भीड़ की सुरक्षा के हाईटेक इंतजाम किए गए हैं। ड्रोन की मदद से क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। यह ड्रोन 120 मीटर की ऊंचाई तक उड़ने और 3 से 5 किलोमीटर के दायरे में निगरानी करने में सक्षम है। ड्रोन की सहायता से संवेदनशील इलाकों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की पहचान होती है, तो तुरंत उसकी जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
यहां बनाए गए हैं आश्रय व विश्राम स्थल
फटिक शिला, सरयू आश्रय स्थल (साकेत पेट्रोल पंप के बगल), अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन, निषादराज गुहा आश्रय स्थल, कलेक्ट्रेट के पीछे पार्किंग में, भजन संध्या स्थल, रामकथा पार्क, उदया चौराहा के पास, रामघाट हाल्ट, रेलवे स्टेशन कैंट, बस स्टेशन कैंट, गांधी पार्क क्वीन हो पार्क, राम की पैड़ी, तुलसी उद्यान और बाग विजेसी।