फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में लिया संतों का आशीर्वाद

Sun, 14 Sep 2025 11:47 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

 Badminton player Saina Nehwal: बैडमिंटर खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अयोध्या रामलला के दर्शन किए। वह करीब 45 मिनट तक मंदिर परिसर पर रहीं। 
 
विज्ञापन
अयोध्या पहुंची साइना नेहवाल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल रविवार को अयोध्या पहुंची। अपने पिता के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए। साइना नेहवाल ने मंदिर परिसर में करीब 45 मिनट का समय बिताया। इस दौरान उन्होंने राम दरबार में माथा टेका और गर्भगृह सहित मंदिर की भव्यता का अवलोकन किया। दर्शन के बाद साइना के चेहरे पर श्रद्धा और भावुकता झलक रही थी। रामलला के दर्शन के बाद साइना हनुमानगढ़ी पहुंची। यहां हनुमंत लला का पूजन किया। वह यहां करीब 15 मिनट तक रहीं। इस दौरान उन्होंने हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेम दास से आशीर्वाद लिया और अध्यात्म पर चर्चा की। महंत ने उन्हें मंदिर की परंपराओं और महत्व के बारे में जानकारी दी। दर्शन के बाद साइना भावविभोर हो गईं। उन्होंने कहा कि यह अनुभव मेरे जीवन के लिए अविस्मरणीय रहेगा। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के जनता दरबार में हुई अवैध कब्जे की शिकायत
 क्षेत्र के खजुरहट निवासी अजय कुमार उपाध्याय ने मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पेश होकर सड़क और सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। बताया कि विपक्षी ने कब्जा करके निर्माण कर लिया है। कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत करने पर विपक्षी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें