फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश बोले: प्रदेश को बचाने के लिए भाजपा को हराना जरूरी, कहा- भाषा उत्थान में मुलायम सिंह का था योगदान

Sun, 14 Sep 2025 09:34 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश को बचाने के लिए भाजपा को हराना जरूरी है। उन्होंने क्षेत्रीय भाषाओं के विकास में मुलायम सिंह यादव का जिक्र किया। 
 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को हराकर यूपी को बचाना है। इस सरकार में हर विभाग, हर कार्य में भ्रष्टाचार है। वह रविवार को सपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा भूमाफिया पार्टी है। भाजपा के नेता सरकारी जमीनों, तालाबों और गरीबों की भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है। सरकार की गलत नीतियों से किसान, नौजवान, महिलाएं, व्यापारी सभी परेशान हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, भाजपा चुनाव में वोट चोरी की कोशिश कर सकती है। इससे सावधान रहना है। वहीं, हिंदी दिवस पर हुए कार्यक्रम में अखिलेश ने कहा कि विश्व की समृद्ध भाषाओं में हिंदी का प्रमुख स्थान है। उन्होंने याद दिलाया कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने भारतीय भाषाओं के विकास के लिए बहुत काम किया। अंग्रेजी पर निर्भरता कम की। 

प्रचार, प्रसार और सरकारी कामकाज में हिंदी को बढ़ावा दिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और डॉ. राममनोहर लोहिया भी हिंदी भाषा के पक्षधर थे। इस अवसर पर सपा अध्यक्ष ने पूर्व सांसद एवं प्रख्यात कवि उदय प्रताप सिंह का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया।
विज्ञापन


मेधावियों को दिया लैपटांप लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को मेधावी उजमा बानो तथा शैलेश सिंह चौहान को लैपटॉप दिया। उन्हें खूब पढ़ाई करने और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। लखनऊ निवासी उजमा बानो आईटी पीजी कॉलेज लखनऊ में एमएससी में टॉपर है और यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा में 99.33 प्रतिशत अंक हासिल किया है। जबकि बलिया निवासी सुरेन्द्र सिंह चौहान राजकीय पॉलिटेक्निक लखनऊ से सिविल इंजीनियरिंग ट्रेड में प्रथम टॉप रैंक हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें