फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास एवं विकास परिषद: 50 लाख की घूस मांगने पर सहायक लेखाधिकारी निलंबित, संपत्ति प्रबंधक हटे

Sat, 22 Jun 2024 05:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

गाजियाबाद में आवास विकास की सिद्धार्थ विहार योजना में व्यावसायिक भूखंड के आवंटन में 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में सहायक लेखाधिकारी व संपत्ति प्रबंधक पर गाज गिरी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आवास एवं विकास परिषद के व्यावसायिक भूखंड का आवंटन करने के लिए 50 लाख रुपए की घूस मांगे जाने पर गाजियाबाद संपत्ति कार्यालय के दो अफसरों पर गाज गिरी है। इनमें एक सहायक लेखाधिकारी एवं संपत्ति प्रबंधक शामिल हैं। अपर आवास आयुक्त एवं सचिव डॉ. नीरज शुक्ला ने सहायक लेखाधिकारी राजकुमार को निलंबित एवं संपत्ति अधिकारी आनंद कुमार गौतम को उनके पद से हटा दिया है। इनमें राजकुमार को गाजियाबाद एवं संपत्ति प्रबंधक को मुख्यालय लखनऊ में संबद्ध किया गया है।

विज्ञापन


पूरे मामले पर जांच बैठ गई, जिसकी कमान मेरठ जोन के जोनल आयुक्त को सौंपी गई है। गाजियाबाद निर्माण खंड दो अधिशासी अभियंता को दोनों अफसरों के आरोप पत्र तैयार करने का जिम्मा दिया गया है। सचिव ने यह कार्रवाई गत शुक्रवार को वीडियो क्लिप के आधार पर की।

ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश- समय पर और बिना त्रुटि के हर उपभोक्ता के घर तक पहुंचाएं बिजली का बिल
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नए रेट जारी: आवास विकास की जमीन 10 फीसदी तक महंगी, वृंदावन और अवध विहार योजना में महंगा हुआ आशियाना बनाना
विज्ञापन


वीडियो में सहायक लेखाधिकारी के द्वारा गाजियाबाद की सिद्धार्थ विहार योजना में व्यावसायिक भूखंड का आवंटन करने के लिए 50 लाख रुपए की घूस मांगी जा रही है। इस मामले की वीडियो क्लिप सहित आयुक्त डॉ. बलकार सिंह से शिकायत की गई थी। आयुक्त ने मुख्यालय के अफसरों की उपस्थित में वीडियो को देखा तो सहायक लेखाधिकारी राजकुमार एवं संपत्ति प्रबंधक आनंद कुमार गौतम की पहचान हुई।

घूस का समर्थन कर रहे संपत्ति प्रबंधक
आवास एवं विकास अफसरों के मुताबिक सहायक लेखाधिकारी राजकुमार के द्वारा व्यावसायिक भूखंड आवंटन के संबंध में 50 लाख रुपए की जो घूस मांगी जा रही थी, जिसका संपत्ति प्रबंधक आनंद कुमार गौतम के द्वारा किया जा रहा है। हालांकि, मेरठ के जोनल आयुक्त की जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनो के खिलाफ वृहद स्तर की अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें