फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ऑटो चालक छात्रा को दिखा रहा था अश्लील वीडियो

Thu, 13 Nov 2025 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब सात बजे कोचिंग से घर लौट रही 14 वर्षीय छात्रा को सेक्टर-जी चौराहे पर ऑटो चालक रोक कर आपत्तिजनक वीडियो दिखाने लगा और साथ चलने की बात कहकर उससे अश्लील बातें करने लगा। छात्रा के चिल्लाने पर आसपास मौजूद लोगों ने दौड़ाकर ऑटो चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि सेक्टर-जी चौराहे पर एक ऑटो चालक कोचिंग से घर लौट रही छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाने लगा। आरोप है कि चालक ने साथ में चलने की पेशकश भी की। परिजनों की शिकायत पर ऑटो चालक रमेश कुमार निवासी कुरियाना आलमबाग को ऑटो के साथ हिरासत में लेते हुए केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें