फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका: दर्शकों की संख्या काफी कम, सीटें खाली, तेज धूप बताई जा रही वजह

Thu, 12 Oct 2023 03:33 PM IST
रोहित मिश्र अनुराग बाजपेई, अमर उजाला लखनऊ

सार

Australia vs South Africa World Cup Match in Lucknow: लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका व ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में दर्शकों की संख्या काफी कम नजर आ रही है।
विज्ञापन
दर्शकों की संख्या कम नजर आ रही है। सीटें खाली हैं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका व ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्वकप 2023 का मुकाबला खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। 18 ओवरों में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी आक्रमण को बेअसर करते हुए बिना कोई विकेट खोए 100 रन बना लिए हैं। मैदान में दर्शकों की संख्या काफी कम नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि अधिक धूप होने के कारण संख्या कम है पर जैसे-जैसे शाम होगी दर्शक बढ़ते जाएंगे।

विज्ञापन


सभी अपडेट्स के लिए क्लिक करें ये लिंक - ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका

इसके पहले, बुधवार को दोनों टीमों ने इस महत्वपूर्ण मुकाबले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उधर, खेल के रोमांच का आनंद लेने के लिए दर्शन स्टेडियम पहुंच रहे हैं। सुबह दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अभ्यास किया। 
विज्ञापन


स्टोनिइस की वापसी से ऑस्ट्रेलिया मजबूत
चेन्नई में भारत से मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम डैमेज कंट्रोल का लक्ष्य लेकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतरेगी। टीम में मार्कस स्टोइनिस की वापसी तय है, जो हैमस्टैंग के चलते भारत के खिलाफ नहीं खेल पाए थे। इस हरफनमौला खिलाड़ी को इकाना स्टेडियम में खेलने का खासा अनुभव है।

वे आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स टीम से खेल चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका की मजबूत बल्लेबाजी को देखते हुए कमिंस एंड कंपनी को बेहतर खेलना होगा। मिचेल स्टार्क और हेजलवुड के अलावा युवा लेग स्पिनर एडम जांपा के ऊपर गेंदबाजी का दारोमदार होगा, जबकि बल्लेबाजी में स्टीव स्मिथ, अनुभवी वार्नर और लाबुशने को बेहतर खेल दिखाना होगा।

बुलंद हौसले के साथ उतरी अफ्रीकी टीम
विश्वकप के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 102 रनों के भारी अंतर से हराने वाली दक्षिण अफ्रीका टीम बुलंद हौसले के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरी। टीम की बल्लेबाजी लय में है। श्रीलंका के खिलाफ क्विंटन डीकॉक (100), मार्कराम (106) और रासी डुसेन(108) रनों की धमाकेदार शतकीय पारियां खेली। टीम के फिरकी गेंदबाज जेराल्ड कोएट्जी और केशव महाराज फार्म में हैं। दोनों ने श्रीलंका के खिलाफ उम्दा गेंदबाजी की है। इन दोनों गेंदबाजों भारत में रिकार्ड अच्छा रहा है।

 

विश्वकप में आमने सामने
कुल मैच खेले 6
ऑस्ट्रेलिया जीता 3
दक्षिण अफ्रीका जीता 2
टाई 1

 
विज्ञापन

टीमें
ऑस्ट्रेलिया
- पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिच मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जम्पा, मिशेल स्टार्क।

दक्षिण अफ्रीका- तेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रासी वान डेर डुसेन, लिजाद विलियम्स।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें