फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aus vs SA WC 2023: पैट कमिंस बोले चेन्नई से बेहतर होगा लखनऊ, डिकॉक ने कहा- पिच उनके लिए रहस्य

Thu, 12 Oct 2023 08:25 AM IST
रोहित मिश्र खेल संवाददाता, अमर उजाला लखनऊ

सार

 Australia vs South Africa World Cup Match in Lucknow: दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने कहा, विश्वकप में हमारी टीम ने अच्छी शुरुआत की। अब हमारा लक्ष्य सफलता के सिलसिले को जारी रखना है। 
विज्ञापन
अभ्यास करने पहुंचे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस व मिचेल स्टार्क। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वकप क्रिकेट के पहले मुकाबले में टीम इंडिया से हार से आगाज करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस का कहना है कि लखनऊ में चेन्नई की तुलना में परिस्थितियां बेहतर लग रही हैं। यहां ओस का फैक्टर भी चेन्नई से कम होगा। हालांकि अभी तक यह तय नहीं किया कि है कि यहां पहले बल्लेबाजी करना बेहतर होगा अथवा गेंदबाजी।

विज्ञापन


टास के समय यह निर्णय लिया जाएगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 12 अक्तूबर को होने वाले मैच से पहले पत्रकार वार्ता में कमिंस ने कहा कि लखनऊ की पिच अच्छी नजर आ रही है। यहां की आउटफील्ड भी शानदार है। शाम को हम ड्यू फैक्टर को देखेंगे इसके बाद में तय किया जाएगा कि पहले बल्लेबाजी करनी है या गेंदबाजी।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में मार्कस स्टोइनिस के खेलने को लेकर कंगारू कप्तान ने कहा कि वह पूरी तरह फिट है। वह अंतिम एकादश का हिस्सा बन सकते हैं।  उनके आने से टीम को निश्चित तौर पर मजबूती मिलेगी। जहां तक दक्षिण अफ्रीकी टीम का सवाल है तो हम पिछले काफी समय से खेल रहे हैं।
विज्ञापन


उनके साथ मुकाबला किसी भी हाल में आसान नहीं होने वाला। ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी के बाबत पूछे गए प्रश्र के जवाब में उन्होंने कहा यह बहुत मुश्किल चुनौती है, क्योंकि बहुत बड़े नाम ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रह चुके हैं। इसमें मार्क टेलर, स्टीव वॉ, रिकी पोटिंग जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल है। इसलिए मुझे भी बड़ी कामयाबी का दबाव है। उनकी परंपरा को आगे ले जाने की कोशिश रहेगी।

जीत का क्रम बनाने का लक्ष्य : डिकॉक

दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने कहा, विश्वकप में हमारी टीम ने अच्छी शुरुआत की। अब हमारा लक्ष्य सफलता के सिलसिले को जारी रखना है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला कड़ा रहेगा, लेकिन हम दूसरी जीत के लिए पुरजोर कोशिश करेंगे।

मुकाबले की पूर्व संध्या पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के पास मैक्सवेल और मिचेल स्टार्क जैसे बढ़िया गेंदबाज हैं, जबकि मैक्सवेल, वार्नर और स्मिथ जैसे शानदार बल्लेबाज हैं। उनकी टीम संतुलित दिख रही है। हम इस मुकाबले को आपसी प्रतिद्वंद्विता के रूप में नहीं लेंगे, जबकि एक सामान्य इंटरनेशनल मैच की तरह खेलेंगे।

लखनऊ की पिच को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में डिकॉक ने कहा, फिलहाल अभी यह पिच उनके लिए एक रहस्य है मगर इतना जरूर कह सकते हैं कि चेन्नई की तरह यह स्पिन गेंदबाजों को मदद नहीं करेगी। ऐसे में उम्मीद है कि यहां अधिक रन बनेंगे। पिछले दिनों स्टेडियम की पिच पर काफी काम हुआ है।

 

बालिकाओं के साथ द.अफ्रीकी खिलाड़ियों ने खेली क्रिकेट
क्रिकेट क्षेत्र में लड़कियों की भागेदारी बढ़े, इसके लिए जरूरी है की उन्हें शिक्षा के साथ खेल के प्रति प्रोत्साहित किया जाए। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं से हुई मुलाकात के दौरान यह बात कही।

अफ्रीका के गेंदबाज रबाडा, बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक और एडेन मार्करम सहित अन्य खिलाड़ियों से बालिकाओं ने क्रिकेट मैच का अभ्यास लिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि यूनिसेफ के सहयोग से हुई मुलाकात में छात्राओं ने बहुत कुछ सीखा। यूनिसेफ प्रदेश प्रमुख डा. जकारी एडम ने कहा कि महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए क्रिकेट व अन्य खेल के प्रति जुड़ाव होना चाहिए।
 
विज्ञापन

लखनऊ के एसपी सिंह और विकास पांडेय को उपलब्धि
शहर में विश्वकप क्रिकेट के सभी पांच मुकाबलों के लिए शहर के एसपी सिंह और विकास पांडेय को स्कोरिंग पैनल में शामिल किया गया है। इकाना स्टेडियम में होने वाले इन मुकाबलों में स्कोरिंग पैनल में कानपुर के एपी सिंह, रामजी तिवारी और प्रयागराज के अखिलेश त्रिपाठी भी चयनित हुए है। यूपीसीए से संबंद्ध ये सभी स्कोरर बीसीसीआई के स्कोरिंग पैनल में शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें