फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज अस्पताल नहीं लाए तो ठीक न होगा, ऑडियो वायरल

विज्ञापन
निजी अस्पताल के दलाल और एंबुलेंसकर्मी की बातचीत का ऑडियो वायरल। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
लोहिया संस्थान में भर्ती न होने वाले मरीजों को कमीशन के लिए निजी अस्पतालों में भेजने के मामले में एक निजी अस्पताल के दलाल का शुक्रवार को ऑडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन

इसमें दलाल एंबुलेंस कर्मियों को धमका रहा है कि मरीजों को अगर मेरे अस्पताल में नहीं लाए तो ठीक नहीं होगा। वहीं, लोहिया संस्थान प्रशासन बैकफुट पर आ गया है।
मरीज शिफ्टिंग के आरोप वाले निजी अस्पतालों पर संस्थान प्रशासन ने कार्रवाई की संस्तुति नहीं की है।
शुक्रवार को वायरल हुए ऑडियो के अनुसार, निजी अस्पताल का दलाल शुभम एक एंबुलेंसकर्मी को संस्थान या गोरखपुर से आने वाले मरीजों को अपने अस्पताल भेजने के लिए धमका रहा है और गालीगलौज भी कर रहा है।
विज्ञापन

ऑडियो मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। सीएमओ डॉ. मनोज के मुताबिक, एडीसीपी पूर्वी को दोबारा रिमाइंडर भेजा जा रहा है ताकि वहां से दलालों की धरपकड़ की जा सके।
सिंडिकेट मामले में कर दी लीपापोती
लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में बने सिंडिकेट मामले में लीपापोती कर दी गई है। दो हफ्ते तक चली जांच के बाद भी संस्थान के अधिकारी कोई खास निष्कर्ष नहीं निकाल पाए। इसका नतीजा है कि इमरजेंसी में आधी रात के बाद से मरीजों की शिफ्टिंग का खेल चल रहा है। संस्थान प्रशासन ने कार्रवाई के नाम पर सिर्फ इमरजेंसी में लगे गार्डों को हटाया, लेकिन निजी अस्पताल व दलालों के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी नहीं दे रहा है। संस्थान सीएमएस डॉ. राजन भटनागर भी जांच रिपोर्ट बताने में कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें