फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा बदलने के मामले में दरोगा ने आशा बहू से मांगी रिश्वत, ऑडियो वायरल

Tue, 19 Jun 2018 03:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अस्पताल में नवजात बदलने के मामले में दर्ज एफआईआर से आशा बहू का नाम निकालने के लिए रिश्वत मांगने की बातचीत का दरोगा का एक ऑडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

विज्ञापन


इसकी जानकारी पर एएसपी ने जांच बैठाई है। गोसाईगंज क्षेत्र के सैफुल्लागंज निवासी शमशेर अहमद की पुत्री रेशमा पत्नी मुस्लिम आशा बहू है।

21 नवंबर 2017 को रेशमा क्षेत्र की क्रांति देवी पत्नी सुग्गी लाल ने जिला महिला अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। क्रांति की मानें तो उसे लड़का पैदा हुआ था। उसका आरोप है कि बच्चे को अस्पताल के कर्मचारियों ने बदल दिया।

 

उसने सीएमओ व जिलाधिकारी से शिकायत की। अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने 21 अप्रैल 2018 को डॉ. आनंद, डॉ. चौबे व स्टाफ नर्स के खिलाफ धोखाधड़ी से बच्चा बदलने का मुकदमा दर्ज किया गया।

Trending Videos
विज्ञापन

10 हजार रुपये की मांग की

डेमो
दरोगा ने ईद के दिन रेशमा को फोन कर थाने बुलाया। रविवार को पति मुस्लिम के साथ गोसाईगंज थाने पहुंची रेशमा का आरोप है कि दरोगा ने मुकदमे में उसका नाम अभियुक्त के रूप में बढ़ाने की बात कही।
 
विवेचना से नाम निकालने के लिए 10 हजार रुपये की मांग की। रेशमा व उसके पति ने दरोगा से फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो बना लिया। सोमवार को पूरे मामले का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें