फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस : लखनऊ में ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर को बोनट पर टांगकर 200 मीटर तक घुमाया, एसयूवी से कूदकर बचाई जान

Mon, 16 Aug 2021 11:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बोनट पकड़ा दरोगा जान की दुहाई देते हुए गाड़ी रोकने का इशारा करता रहा, पर युवक नहीं माना। रफ्तार कम होने पर टीएसआई ने कूदकर जान बचाई। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन दो दिन बाद भी आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर मुरारी लाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में मुंशीपुलिया चौराहे के पास सिद्दीकी प्लाजा के करीब खतरनाक तरीके से एसयूवी चला रहे युवक ने रोके जाने पर ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर को बोनट पर टांग लिया और करीब दो सौ मीटर तक तेज रफ्तार में घुमाता रहा। बोनट पकड़ा दरोगा जान की दुहाई देते हुए गाड़ी रोकने का इशारा करता रहा, पर युवक नहीं माना। रफ्तार कम होने पर टीएसआई ने कूदकर जान बचाई और फिर इंदिरानगर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन दो दिन बाद भी आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है।

विज्ञापन


टीएसआई मुरारी लाल यादव के मुताबिक 14 अगस्त की सुबह 11 बजे वह मुंशीपुलिया चौराहे पर ड्यूटी दे रहे थे। इस बीच बाइक सवार युवक ने सूचना दी कि बोलेरो (यूपी32एफसी5105) का चालक खतरनाक तरीके से गाड़ी चला रहा है, जिससे किसी की जान खतरे में पड़ सकती है। इस पर उन्होंने सिद्दीकी प्लाजा के पास एसयूवी रोकने का इशारा किया तो चालक ने इसे बीच सड़क रोक दिया। इससे जाम लगने लगा तो मुरारी लाल ने पास जाकर गाड़ी किनारे करने को कहा, लेकिन चालक इससे इन्कार करते हुए बदसलूकी करने लगा। फिर उसने अचानक गाड़ी बढ़ा दी, जिससे करीब मौजूद मुरारी लाल पेट के बल बोनट पर गिर गए।

यह देखने के बावजूद चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी। दरोगा के मुताबिक वह गाड़ी रोकने का इशारा करते रहे, पर चालक नहीं माना और करीब दो सौ मीटर तक मुरारी लाल को बोनट पर टांगे रहा। कुछ दूर पर मोड़ पड़ने पर गाड़ी की रफ्तार कम हुई तो दरोगा ने कूदकर जान बचाई। इसमें उन्हें चोट भी आई। साथ में तैनात पुलिसकर्मी भी एसयूवी का पीछा करते हुए दौड़ते रहे, पर चालक भाग निकला। मुरारी लाल को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इंस्पेक्टर इंदिरानगर डॉ. रामफल के मुताबिक आरटीओ से पता चला है कि गाड़ी हरिहरनगर के राना अमर सिंह के नाम से पंजीकृत है। आरोपी चालक की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें