फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में गोकशी के शक में चर्च में तोड़फोड़

Sun, 08 Nov 2015 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
निगोहां के रामदाईखेड़ा में गोकशी के आरोप में शनिवार को चर्च में तोड़फोड़ और आगजनी की गई। चर्च के पास मांस और हड्डियां मिलने पर ग्रामीणों ने गोकशी व धर्मपरिवर्तन का आरोप लगाते हुए चर्च पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमलावर करीब तीन घंटे तक रास्ता जामकर बवाल करते रहे। बाद में पुलिस ने हालात काबू में किए। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। मांस के टुकड़े फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं। देर रात ग्राम प्रधान जगरूप की तरफ से अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज करा दी गई।

प्रेसबटेरियन चर्च ऑफ इंडिया के लखनऊ फील्ड मिशन ने रामादाईखेड़ा गांव में धार्मिक गतिविधियों के लिए भवन बना रखा है। सीओ मोहनलालगंज श्यामाकांत त्रिपाठी ने बताया कि इस भवन को मिजोरम के रहने वाले लोगों ने बनवाया है। यहां मिशन के लोग अपने क्रियाकलाप करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ा

शुक्रवार रात भी यहां कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। शनिवार सुबह लोगों ने मांस के टुकडे़, जानवरों के बाल, हड्डियां देखा तो तनाव फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने भवन की बाउंड्रीवाल तोड़ डाली।

वहां रखा सामान उठाकर फेंक दिया और आग लगा दी। उस वक्त भवन में चार-पांच लोग ही थे। उपद्रव होते देख सभी भाग निकले।

सूचना मिलने पर सीओ मोहनलालगंज, एसडीएम सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ा तो एफआईआर और गिरफ्तारी की मांग को लेकर वह सिसैंडी-रामादाईखेड़ा मार्ग पहुंच गए। भड़के ग्रामीणों ने देर शाम को भी भवन पर तोड़फोड़ और आगजनी की।

मामले पर सीओ मोहनलालगंज श्यामाकांत त्रिपाठी का कहना है कि पास ही आईटीबीपी परिसर है। हो सकता है कि  किसी ने अनजाने में वहां सेमांस के टुकड़े फेंक दिए हों। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें