मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की सांसद वृंदा करात ने कहा है कि लालू यादव का बयान कि बीफ मुसलमानों से ज्यादा हिंदू खाते हैं, सच है। भैंस का मांस भी बीफ होता है। बेवजह इसे धार्मिक रूप दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि देश में असहिष्णुता बढ़ने पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बयान पर उन्हें पाकिस्तानी एजेंट कहने वालों के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए। ऐसे लोगों का जब वैंकैया नायडू जैसे बड़े नेता बचाव करते हैं तो हैरानी होती है।
वे, कैप्टन लक्ष्मी सहगल की 101वीं जयंती पर मर्चेंट चैंबर हाल में हो रहे कार्यक्रम में हिस्सा लेने आईं थीं।
उन्होंने कहा कि देश का उच्च बुद्धिजीवी वर्ग बिगड़ते माहौल से चिंतित होकर ही अवार्ड वापस कर रहा है।