फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘राष्ट्रधर्म’ पत्रिका भी संजोएगी अटल की स्मृतियां, अटल थे पहले संपादक

Tue, 21 Aug 2018 10:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee
विज्ञापन

भाजपा सरकार व संगठन के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पत्रिका ‘राष्ट्रधर्म’ भी पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को संजोएगी। स्व. वाजपेयी ने राष्ट्रधर्म से पत्रकारिता शुरू की थी और वह इसके प्रथम संपादक भी रहे।

विज्ञापन


पं. दीनदयाल उपाध्याय के साथ अटलजी ने लंबे समय तक राष्ट्रधर्म का संपादन किया। अब ‘राष्ट्रधर्म’ ने अपने प्रथम संपादक की यादों को भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने को अटलजी पर विशेषांक निकालने की योजना बनाई है।

पत्रिका के प्रबंधक पवन पुत्र बादल ने बताया कि विशेषांक में अटलजी के जीवन से जुड़े विविध प्रसंगों का उल्लेख किया जाएगा। साथ ही, उनके राजनीतिक व संसदीय जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


यह जानकारी भी मिली है कि राष्ट्रधर्म में एक कक्ष का नामकरण अटलजी के नाम पर किया जाएगा। इसमें वाजपेयी की राष्ट्रधर्म पत्रिका में पूरी यात्रा और संबंधित उपलब्ध चित्रों को भी रखा जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें