फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गांव से गांव और शहर से शहर में होंगे सहायक शिक्षकों के अंतर्जनपदीय तबादले, प्रक्रिया शुरू

Fri, 27 Dec 2019 02:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में सहायक अध्यापकों के अंतर्जनपदीय तबादले ग्रामीण से ग्रामीण और शहरी से शहरी क्षेत्र में ही किए जाएंगे। इन तबादलों का पहला चरण पूरा होने के बाद दूसरे चरण में जिले में ही ग्रामीण से शहरी और शहरी से ग्रामीण क्षेत्रों में तबादले होंगे। वहीं, प्रदेश भर में इंटरनेट सेवा बहाल होने के बाद ऑनलाइन तबादला आवेदन की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से विधिवत शुरू हो गई।

विज्ञापन


दरअसल, सीएए के विरोध के चलते प्रदेश में हुए उपद्रव के दौरान 25 दिसंबर तक कई जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद थी। इससे लखनऊ सहित कई जिलों में तबादला आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी थी। विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने बताया कि रिक्त पदों का ब्योरा, तबादलों की गाइड लाइन भी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

परिषद की सचिव रूबी सिंह ने बताया कि 20 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। 21 से 25 जनवरी तक बीएसए दफ्तर में काउंसिलिंग होगी। 5 फरवरी तक बीएसए आवेदनों का सत्यापन करेंगे। 6 से 20 फरवरी तक आवेदनों पर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त कर उनका निस्तारण किया जाएगा। 15 मार्च को तबादला सूची जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन

प्रधानाध्यापकों के तबादले के अवसर कम

बेसिक शिक्षा परिषद ने सहायक अध्यापकों के अंतर्जनपदीय तबादलों के लिए रिक्त पदों का ब्योरा वेबसाइट पर जारी कर दिया है। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के लिए तबादले के अवसर काफी कम है। प्रधानाध्यापकों के अंतर्जनपदीय तबादले के लिए 453 और सहायक अध्यापकों के तबादले के लिए 27,643 पद रिक्त हैं।

प्रधानाध्यापकों के लिए अलीगढ़ में 11, लखीमपुर में 90, झांसी में 106, बलरामपुर में 18, बहराइच में 84, बिजनौर में 5, इटावा में 139 पद रिक्त हैं। शेष जिलों में एक भी पद रिक्त नहीं है। उच्च प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापकों के 816 और सहायक अध्यापक के 14,014 पद रिक्त हैं। 30 जिलों में उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक का कोई पद रिक्त नहीं है।
विज्ञापन

इन जिलों में तबादले की गुंजाइश कम

प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापकों के लिए बागपत और बाराबंकी में एक भी पद रिक्त नहीं है। गाजियाबाद में मात्र 18, वाराणसी में 31 और चित्रकूट में 45 पद खाली हैं। उच्च प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापकों के लिए बाराबंकी में एक भी पद खाली नहीं है।

प्रयागराज में 9, लखनऊ में 18, बागपत में 21, कन्नौज में 21, चित्रकूट में 31 और गाजियाबाद में 41 पद खाली हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें