भर्तियों पर सवाल उठाने वाले विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि भजपा सरकार बनने के पहले यूपी लोकसेवा आयोग द्वारा एसडीएम के 86 पदों में से 56 पदों पर एक ही जाति के लोगों का चयन हुआ था। एक अयोग्य और फर्जी डिग्रीधारी व्यक्ति को आयोग का अध्यक्ष बनाकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया। जो व्यक्ति हाईस्कूल, इंटर, स्नातक थर्ड डिवीजन पास हो और उसकी पीएचडी की डिग्री भी फर्जी थी. फिर भी उसे उप्र लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष बना दिया गया था।
सदन में बोलते सीएम योगी
- फोटो : DD UP
सीएम ने सरकार के जीरो टॉलरेंस की नीति की वजह से यूपी में 40 लाख करोड़ से अधिक निवेश आए। इसके जरिए 1.25 करोड़ से अधिक युवाओं को नौकरी देने की गारंटी है। बेहतर कानून-व्यवस्था और दंगा मुक्त प्रदेश बनने के कारण निवेश हुआ है। इसका ही परिमाम है कि 2012-17 के बीच जो बेरोजगारी दर 19 फीसदी थी वह आज 2.4 फीसदी तक आ गई है। उन्होंने कहा कि यूपी का बैंकों से लेनदेन सर्वाधिक है। 2017 तक सीडी रेशियो 44 के आसपास था और आज यह 60 फीसदी है। हमने इसे 75 फीसदी करने का लक्ष्य रखा है।
सदन में सीएम योगी ने प्रिंयका गांधी पर साधा निशाना
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
सदन में सीएम ने कई बार विपक्षी सदस्यों पर करारे कटाक्ष भी किए। उन्होंने बिना नाम लिए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कल कांग्रेस की एक नेता संसद में फिलीस्तीन का बैग लेकर घूम रही थीं और हम यूपी के नौजवानों को इजराइल भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सदस्य यदि सरकार की योजनाओं और नीतियों के बारे में समझकर काम करेंगे तो क्षेत्र के नौजवानों और उनका भला होगा, नहीं तो वही होगा जो कुंदरकी में हुआ है।