फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परफ्यूम डालकर रजनीगंधा चबाते हुए बैरक में टहला गैंगरेप का आरोपी गौरव

Sat, 16 Apr 2016 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गौरव शुक्ला चेहरा ढ़के हुए - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पहले दिन जेल में जैसे-तैसे काटने वाले दुराचारी गौरव शुक्ला के अंदाज शुक्रवार को एकदम बदल गए। कोरेंटाइन क्यू-4 बैरक में बंद गौरव के चेहरे पर न चिंता था न ही सजा का खौफ। उसने एक घंटे तक स्नान किया। क्रीम पाउडर और परफ्यूम लगाकर रजनीगंधा पान मसाला चबाते हुए पूरी बैरक का जायजा लिया। जेल की कैंटीन से मंहगा खाना खरीदकर खाया।
विज्ञापन


गौरव का अंदाज बृहस्पतिवार शाम उस समय बदला, जब कोई दो लोग उससे मिलने आए। जेल सूत्रों ने बताया कि दोनों ने गौरव को एक बैग दिया, जिसमें ब्रांडेड कपड़े, चादर, महंगी कास्मेटिक्स और गुटखे का डिब्बा सहित रोजमर्रा की जरूरत का अन्य सामान था।

जेल सूत्रों के मुताबिक, दोनों व्यक्तियों ने करीब आधा घंटे गौरव से बातचीत की। उनसे मुलाकात के बाद गौरव काफी रिलैक्स महसूस कर रहा था।

शुक्रवार सुबह वह उठा तो चेहरे पर तनाव नहीं था। नहाने के बाद उसने प्रेस किए हुए कपड़े पहने। सज-संवर कर बैरक में टहलने लगा। उसका यह बदला अंदाज देखकर बैरक के बंदी आश्चर्यचकित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसूखदारों की सरपरस्ती से हुआ रिलैक्स

गौरव शुक्ला सफेद शर्ट में - फोटो : amar ujala
जेल सूत्रों का कहना है कि क्यू-4 बैरक में शिक्षा के घोटाले में गिरफ्तार अधिकारी और हाल ही में आशियाना में रेप केस में गिरफ्तार किया गया सिंचाई विभाग का चीफ इंजीनियर लखनलाल सहित कई अन्य बड़े लोग बंद हैं।

गौरव यहां शिक्षा अधिकारी की सरपरस्ती में रह रहा है। उसने हर तरह की सुविधा मिल रही है। जेल अधिकारियों ने भी गौरव को हर तरह की आजादी दे रखी है। जेल में घर जैसी सुविधाएं मिलने के चलते ही वह रिलैक्स हो गया है।

फोन आने पर जेल के भीतर गया सामान
गौरव के लिए आए बैग में रखी महंगी क्रीम और परफ्यूम को जेल गेट पर तैनात कर्मचारियों ने वापस कर दिया। सामान लेकर आए लोगों ने बहस की तो उन्होंने कहा कि यह सामान भीतर ले जाने की अनुमति नहीं है।

इस पर दोनों व्यक्तियों ने किसी को फोन किया। कुछ देर बाद जेल के भीतर से कर्मचारियों को पूरा सामान लेकर दोनों व्यक्तियों को भीतर भेजने के निर्देश दिए गए। कर्मचारियों ने क्रीम और परफ्यूम सहित सारा सामान लेकर दोनों को भीतर जाने दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें