फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवैसी का हमला, बोले- दादरी-बाबरी का मिलन है सपा-कांग्रेस गठबंधन

Sat, 18 Feb 2017 02:09 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी ने सपा और कांग्रेस गठबंधन को दादरी और बाबरी कांड का मिलन बताया है। कहा कि केंद्र सरकार की कोई तयशुदा विदेश नीति नहीं है, जिसके चलते आए दिन सीमा पर फौज के जवान और अफसर मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने यूपी चुनाव में एआईएमआईएम के अच्छे प्रदर्शन का दावा भी किया। ओवैसी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, वे यहां मुस्लिमों का वोट बांटने नहीं बल्कि विकल्प की राजनीति देने आए हैं।

इसी नाते हमने ठीकठाक स्थिति वाले 36 सीटों पर ही अपने प्रत्याशी उतारे हैं। वहां हमें मतदाताओं का अच्छा समर्थन मिल रहा है। सपा ने मुस्लिमों की तरक्की के लिए जितने वादे किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया।
विज्ञापन


अखिलेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। हम भ्रष्टाचार व कुशासन के खात्मे और विकास के मुद्दे को लेकर अवाम के बीच जा रहे हैं। कहा कि भोपाल में जिन आतंकियों या उनका सहयोग करने वालों को पकड़ा गया है, उनमें एक भाजपा की आईटी सेल से जुड़ा प्रमुख पदाधिकारी भी है।
विज्ञापन

'सबसे बदनाम चेहरा आपके सामने है'

- फोटो : amar ujala
उप्र में एआईएमआईएम का कोई नेता न होने के सवाल पर ओवैसी ने अपनी ओर इशारा करते हुए कहा, ‘इतना बदनाम चेहरा आपके सामने है, किसी और चेहरे की जरूरत ही कहां है।’

ओवैसी के साथ आए सपा नेता आसिम वकार
सपा नेता आसिम वकार शुक्रवार को एआईएमआईएम में शामिल हो गए। ओवैसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही इसकी घोषणा की।

कहा, आसिम वकार को एआईएमआईएम का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त करने के साथ ही उन्हें संगठन का राज्य समन्वयक भी बनाया गया है। वकार ने सपा पर मुसलमानों को धोखा देने का आरोप लगाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें