फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से जुड़ा एक वीडियो वायरल करने पर सिपाही को किया सस्पेंड

Fri, 17 Feb 2017 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
वीडियो जारी कर पुलिस विभाग पर आरोप लगाने का एक मामला लखीमपुर में सामने आया है। अफजल अली नामक सिपाही ने लखीमपुर में चुनाव ड्यूटी भत्ते में धांधली का आरोप लगाते हुए एक वीडियो वायरल किया था और इसे अधिक से अधिक शेयर करने की बात कही थी।
विज्ञापन


सिपाही का आरोप था कि कम से कम 1500 रुपये भत्ता देने  का प्रावधान है लेकिन चुनाव आयोग के निर्देश के बाद भी पुलिस कर्मियों को निर्धारित भत्ता नहीं दिया जा रहा है।

जबकि 2014 के आम चुनाव में यह भत्ता दिया गया था। इसकी जानकारी जब डीआईजी प्रवीण कुमार को मिली तो उन्होंने एसपी खीरी को विभागीय जांच के आदेश दिए। एसपी खीरी ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। 
विज्ञापन


वीडियो के जवाब में डीजीपी ऑफिस ने बताया है कि जोनल पुलिस ऑफिसर और सेक्टर पुलिस ऑफिसर के रूप में जिनकी ड्यूटी लगाई जाती है, उन्हें 1500 रुपये एकमुश्त दिया जाता है।
विज्ञापन

पहली बार बैरियर ड्यूटी वालों को भी भत्ता

डेमो - फोटो : demo pic
जबकि इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर जिनकी ड्यूटी पोलिंग बूथ पर लगी हो उन्हें 350 रुपये रोज के हिसाब से भत्ता दिया जाता है। इसी तरह जिन हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल की ड्यूटी पोलिंग बूथ या मतगणना के लिए लगती है उन्हें 250 रुपये और होमगार्ड, पीवीडी व ग्राम चौकीदार को पोलिंग बूथ पर ड्यूटी के लिए 150 रुपये दिए जाते हैं।

जरूरी नहीं कि यह पैसा पोलिंग वाले दिन ही मिले। बाद में संबंधित के खाते में वेतन के साथ तीन चार महीने बाद भी इसे भेजा जाता है।डीजीपी जावीद अहमद ने बताया कि पहली बार चुनाव ड्यूटी में बैरियर, मोबाइल पार्टियों और चुनाव के दिन पिकेट ड्यूटी वाले पुलिस कर्मियों को भी डेढ़ सौ रुपये का भत्ता दिया जा रहा है। इससे पहले सिर्फ पोलिंग बूथ और मतगणना स्थल पर ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों को ही यह भत्ता मिलता था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें