पद्मश्री से सम्मानित व एवरेस्ट विजेता अरुणिमा सिन्हा ने कामयाबी की एक और बुलंदी को छुआ है। उन्हें प्रतिष्ठित अमेरिकन पत्रिका फोर्ब्स के भारतीय संस्करण में प्रकाशित 30 प्रतिभाशाली युवा भारतीयों की सूची में शामिल किया गया है।
गौरतलब है कि निशक्त अरुणिमा सिन्हा ने दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट को फतेह करने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा।
एक के बाद एक कामयाबी हासिल करने के बाद बीते दिनों ही उन्हें पद्श्री अवार्ड से भी नवाजा गया था। इस बीच अब अमेरिका की प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्स के भारतीय संस्करण में 30 युवा प्रतिभाशाली भारतीयों में स्थान दिया गया है।
अरुणिमा की इस महत्वपूर्ण कामयाबी की सूचना जिले में पहुंची, तो लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। अरुणिमा के रिश्तेदार ओमप्रकाश ने कहा कि फोर्ब्स पत्रिका में अरुणिमा का नाम शामिल होना बड़ी कामयाबी है।