प्रभारी निरीक्षक पीजीआई आनंद प्रकाश शुक्ला के जस्टिस देवेंद्र कुमार अरोड़ा को व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी कैलाश बहादुर सिंह मूलरूप से प्रतापगढ़ के संग्रामपुर किला अंतू का रहने वाला है।
उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) अपीलीय न्यायाधिकरण के चेयरमैन जस्टिस देवेंद्र कुमार अरोड़ा को व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी कैलाश बहादुर सिंह को लखनऊ पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पेशे से वकील है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक पीजीआई आनंद प्रकाश शुक्ला के मुताबिक आरोपी मूलरूप से प्रतापगढ़ के संग्रामपुर किला अंतू का रहने वाला है। वह यहां फैजुल्लागंज में रहता है। पुलिस ने बताया कि जस्टिस अरोड़ा को व्हाट्सएप पर 14 सितंबर को धमकी दी गई थी। मामले में रेरा अपीलीय न्यायाधिकरण के सदस्य प्रशासनिक राजीव मिश्रा ने डीजीपी और पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजा था। इसके बाद शनिवार की रात इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई और सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने धमकी देने की बात कुबूली है।