अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन को सेव करने से पूर्व दर्ज प्रविष्टियों को अभिलेखों से मिलान कर लें। आवेदन के बाद अभ्यर्थियों को घोषणा करनी होगी कि मूल आवेदन का प्रिंट निकाल उन्होंने मूल अभिलेख से मिलान कर लिया है।
फाइनल सेव होने के बाद आवेदन में संशोधन करने का कोई अवसर नहीं मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन upbasiceduboard.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदन शुल्क के लिए एचडीएफसी पेमेंट गेटवे का लिंक एवं ऑनलाइन आवेदन पत्र उपलब्ध है।