फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69000 शिक्षक भर्ती: हाईकोर्ट में पैरवी न होने से नाराज अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री के आवास का किया घेराव

Tue, 13 Feb 2024 12:08 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

6800 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने मंगलवार को लखनऊ में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास का घेराव किया। उन्होंने आरोप लगाया कि 6800 पदों पर नियुक्ति के लिए सरकार हाईकोर्ट में ठीक से पैरवी नहीं कर रही है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते अभ्यर्थी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाइकोर्ट में यूपी सरकार की तरफ से पैरवी न होने से नाराज 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने लखनऊ में  बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह का आवास घेर लिया।

विज्ञापन


अभ्यर्थी बीते 600 से अधिक दिनों से लखनऊ के ईको गार्डेन में 6800  पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। मंगलवार को अभ्यर्थी सरकार पर हाइकोर्ट में लचर पैरवी करने का आरोप लगाते हुए बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास पहुंचे।

अभ्यर्थियों का आरोप है कि हाइकोर्ट में चल रही सुनवाई में सरकारी अधिवक्ता ठीक ढंग से पैरवी न करके उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं ।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे विजय प्रताप ने बताया कि 6800 आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए जारी लिस्ट को आये हुए दो साल होने को हैं लेकिन अभी तक नियुक्ति नहीं मिली और जब इस मामले में हाइकोर्ट में सुनवाई चल रही है तो सुनवाई के दौरान सरकारी अधिवक्ता जानबूझकर लीपापोती वाली बहस करके हमारे भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें