फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: भाजपा कार्यालय में अपर्णा यादव, बोलीं- हमें राष्ट्र को बचाना है तो बीजेपी को फिर से लाना है

Sun, 23 Jan 2022 12:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

रविवार को अदिति सिंह, अपर्णा यादव और प्रियंका मौर्या ने भाजपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में प्रदेश व देश के विकास में योगदान देंगे।
विज्ञापन
अपर्णा यादव ने भाजपा की सदस्यता ली। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार पार्टी के लखनऊ स्थित कार्यालय पहुंची अपर्णा यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने राष्ट्रवाद के कारण भाजपा का चुनाव किया है। अगर हमें राष्ट्र को बचाना है तो भाजपा को यूपी में फिर से लाना है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा देश को बचाने वाली पार्टी है। मैं नए भारत के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ आगे बढ़ना चाहती हूं। उन्होंने भाजपा में शामिल करने के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।

रविवार को सुबह करीब 10 बजे अपर्णा यादव के साथ कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं रायबरेली सदर की विधायक अदिति सिंह व कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आईं प्रियंका मौर्या भी भाजपा कार्यालय में मौजूद थीं।
विज्ञापन


अदिति सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा योजनाएं दी। इतनी योजनाएं आम जनता के लिए कभी नहीं आईं। कांग्रेस यूपी में इस बार भी कुछ हासिल नहीं कर पाएगी।

प्रियंका मौर्य कांग्रेस की लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान की पोस्टर गर्ल थीं। भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि मुझे भाजपा में शामिल होने की खुशी है। हम मोदी जी के नेतृत्व में मिलकर अच्छा काम करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें