फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने कहा, जनता ने सपा को कर दिया दफा, अखिलेश कहने लगे ईवीएम बेवफा, एमवाई फैक्टर से बनेगी यूपी में भाजपा सरकार 

Tue, 08 Mar 2022 10:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

ठाकुर ने मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से निर्वाचन आयोग और सरकार पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ‘एमवाई- मोदी, योगी’ फैक्टर से प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। ठाकुर ने मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से निर्वाचन आयोग और सरकार पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जनता ने सपा को कर दिया है दफा इसलिए अखिलेश यादव दस मार्च से पहले ही कहने लगे है ईवीएम बेवफा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अखिलेश यादव चुनाव के दौरान ही समझ गए थे कि जनता उन्हें गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश और रालोद की पहली सूची में जेल और बेल वाले उम्मीदवार थे। सपा की सूची में उम्मीदवार कम थे, बल्कि जनता की उम्मीदों पर वार करने वाले ज्यादा थे। उन्होंने कहा कि सपा का चाल चरित्र और चेहरा सामने आया है। उन्होंने कहा कि सपा से खफा जनता कर रही है उन्हें दफा।

उन्होंने कहा कि यूपी में अब मोदी-योगी फैक्टर ने काम किया है। उन्होंने कहा कि 1990 के बाद पहली बार कोई सरकार यूपी में लगातार दूसरी बार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं, योगी सरकार के बेहतर कानून व्यवस्था और कोविड प्रबंधन से जनता ने भाजपा को यह ताकत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें