फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी को फिर मिली धमकी, एफआईआर दर्ज, आरोपी का आगरा कनेक्शन आया सामने

Sat, 12 Dec 2020 03:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर धमकी दी गई है। डॉयल 112 सेवा के व्हाट्सएप नंबर पर किसी सिरफिरे ने मैसेज भेजकर धमकी दी है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। फिलहाल, पड़ताल में नंबर आगरा के एक युवक का निकला है। दोनों जिलों की पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन




जांचकर्ता पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि डॉयल 112 सेवा की सोशल मीडिया डेस्क के व्हाट्सएप नंबर पर बुधवार शाम करीब सवा चार बजे किसी ने 945XXXXX171 नंबर से मैसेज भेजा था। इसमें मुख्यमंत्री को लेकर अपशब्द के साथ उन्हें धमकी दी गई थी। मैसेज आते ही डॉयल 112 सेवा मुख्यालय के ऑपरेशंस कमांडर संजय सरकार ने पुलिस को सूचना दी।

देर शाम उनके प्रार्थनापत्र पर पुलिस ने अज्ञात नंबर धारक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है। छानबीन में पता चला कि मोबाइल नंबर आगरा के किसी व्यक्ति का है और किसी ने उनका व्हाट्सएप इस्तेमाल करके मैसेज भेजा है। सुशांत गोल्फ सिटी और आगरा की पुलिस ने नंबर धारक को पकड़ लिया है। हालांकि, नंबर धारक के व्हाट्सएप से धमकी देने वाले का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


मुकदमे की विवेचना अतिरिक्त निरीक्षक प्रशांत कुमार मिश्रा को सौंपी गई है। इससे पूर्व भी डॉयल 112 सेवा के व्हाट्सएप नंबर पर कई बार मुख्यमंत्री को कॉल अथवा मैसेज से धमकी देने के मामले सामने आते रहे हैं। पुलिस ने धमकी देने वाले कई लोगों को गिरफ्तार भी किया, लेकिन यह सिलसिला थम नहीं रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें