फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर व उनकी पत्नी पर एक और मुकदमा दर्ज, एसआई धनंजय सिंह की तहरीर पर हुई कार्रवाई

Sat, 11 Sep 2021 03:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अमिताभ ठाकुर पर आरोप है कि उन्होंने दुष्कर्म पीड़िता को खुदकुशी के लिए उकसाया है। इसकी साजिश रची है। मुकदमा एसएसआई दयाशंकर द्विवेदी की तहरीर पर दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
पत्नी नूतन ठाकुर के साथ अमिताभ ठाकुर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोमती नगर थाने में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर उनकी पत्नी नूतन ठाकुर पर एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। एसआई धनंजय सिंह की तहरीर पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, पुलिस पर हमला करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि अमिताभ ठाकुर पर आरोप है कि उन्होंने दुष्कर्म पीड़िता को खुदकुशी के लिए उकसाया है। इसकी साजिश रची है। मुकदमा एसएसआई दयाशंकर द्विवेदी की तहरीर पर दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


ज्ञात हो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद अमिताभ ठाकुर को 21 अगस्त से हाउस अरेस्ट कर दिया गया था। 21 अगस्त को वह गोरखपुर और अयोध्या के दौरे पर जाने वाले थे। शुक्रवार को उनके खिलाफ हजरतगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया।

अमिताभ ठाकुर पर दुष्कर्म के आरोपी बसपा सांसद अतुल राय का सहयोग करने का आरोप है। दुष्कर्म पीड़िता और उसके दोस्त मुकदमे के गवाह सत्यम राय ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर 16 अगस्त को वीडियो बनाया था। इस वीडियो में उन्होंने अमिताभ ठाकुर पर आरोप लगाए थे। इसके बाद दोनों ने आत्मदाह करने की कोशिश की थी। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 21 मई को गवाह सत्यम राय और 25 मई को दुष्कर्म पीड़िता की मौत हो गई थी। बहरहाल, ताजा मामले में बारे में पुलिस ने बताया कि आईपीसी की धारा 186, 189, 224, 225, 323, 353, 427 में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


चुनाव की घोषणा के बाद किया गया नजरबंद
दुष्कर्म के आरोपी सांसद की मदद करने के आरोपी अमिताभ ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। 21 अगस्त की सुबह वह गोरखपुर व अयोध्या के दौरे पर निकल रहे थे। इसी बीच गोमतीनगर पुलिस ने उनको नजरबंद कर दिया। तब से शुक्रवार तक वह पुलिस की निगरानी में थे। पुलिस ने उस दौरान उन्हें कानून-व्यवस्था का हवाला देकर नजरबंद किया था। इसके बाद उनसे कई बार इस मामले में पूछताछ भी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें