फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkarnagar: पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर गिरफ्तार, दो सिपाहियों को भी लगी गोली

Thu, 08 Aug 2024 10:58 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में पशु तस्कर व पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में दो सिपाही घायल हो गए। वहीं, तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकरनगर में बसखारी पुलिस ने प्रतिबंधित पशुओं के वध के आरोपी पशु तस्कर को बीती रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसे पैर में गोली लगी है। दो सिपाही भी इसमें घायल हुए हैं।

विज्ञापन


मुठभेड़ बसखारी थाना क्षेत्र के कसदहां गांव के निकट हुई। घेराबंदी के बाद पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो वह पैदल भागने लगा। पुलिस के अनुसार उसने बचाव के लिए फायर करना शुरू कर दिया। इससे दो सिपाही गुलाम गौस और अभिषेक चौरसिया मामूली रूप से घायल हो गए। 

पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो पशु तस्कर आजमगढ़ जनपद के अहिरौला निवासी नसीम उर्फ कल्लू के बाएं पैर में गोली लग गई। इससे उसके गिरते ही पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी संतकुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के खिलाफ आजमगढ़ और प्रतापगढ़ में कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं। इनमे से ज्यादातर पशु वध के हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें