फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Power cut in UP: 15 दिन से हो रही बिजली कटौती से भड़के व्यापारी, उपकेंद्र में घुसकर किया प्रदर्शन

Thu, 16 Jun 2022 04:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

एक पखवारे से लगातार हो रही बिजली कटौती से आक्रोशित व्यापारियों ने उपकेंद्र के अंदर घुसकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती से व्यापार में नुकसान हो रहा है और व्यापारी शाम को दुकान बंद कर घर चला जाता है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते स्थानीय लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के ठाकुरगंज डिवीजन के तहत आजादनगर उपकेंद्र इलाकों में पिछले एक पखवारे से चली बिजली कटौती के विरोध में बृहस्पतिवार को व्यापारी भड़क गये। इन व्यापारियों ने उपकेंद्र में घुसकर प्रदर्शन किया। एक घंटे के प्रदर्शन के बाद एसडीओ पुरुषोतम प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और उनकी पीड़ा सुनी।

विज्ञापन


उन्होंने बिजली सप्लाई कोे सामान्य करने का आश्वासन भी दिया तो व्यापारी चले गये। यह घेराव उत्तर प्रदेश अपना व्यापार मंडल के तत्वावधान में हुआ। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रवक्ता अजय यादव ने बताया कि क्षेत्र मे लगातार बिजली कटौती को लेकर बृहस्पतिवार आजाद नगर उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया गया । उपकेंद्रों के बाहर व्यापारियों ने जेई व एसडीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

उन्होंने कहा कि मोमिन नगर, आजाद नगर, समनान गार्डेन, एकता नगर, मरीमाता मंदिर, यासीनगंज और बालाघाट उपकेंद्र से संचालित बिलाली मस्जिद, चरक हास्पिटल, सफेद मस्जिद आदि क्षेत्रों मे बिजली कटौती से लोग त्रस्त हो चुके थे। इससे कारोबार पर असर पड़ा था। बिजली के अभाव में व्यापारी शाम ढलते ही दुकान को बंद करके घर चल देता है।
विज्ञापन


प्रदर्शन में  अरविंद श्रीवास्तव, अनुज सिंह, अवधेश यादव, जतिन शुक्ला, गुड्डू खान ,धर्म सिह यादव, धीरज रावत, जैकी अहमद, उमेश रावत, ऋषभ गुप्ता, अभिषेक रावत आदि व्यापारी गण शामिल थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें