करीब दो महीने बाद बीएसए की ओर से जारी नोटिस का हवाला देते हुए 26 मई को पूर्णकालिक शिक्षिका अनामिका शुक्ला ने पद से त्यागपत्र दे दिया। शिक्षिका ने इस्तीफे में कहा कि पारिवारिक समस्या के कारण वह शिक्षण कार्य नहीं करना चाहती है।
बीएसए ने बताया कि विभिन्न जनपदों के कस्तूरबा विद्यालयों में विज्ञान की पूर्णकालिक शिक्षिका के पद पर अनामिका शुक्ला पुत्री सुभाष चंद्र शुक्ला के शैक्षिक अभिलेख के आधार पर अनियमित चयन की बात सामने आई।
इस पर उन्होंने बछरावां में कार्यरत अनामिका शुक्ला के शैक्षिक अभिलेखों को सत्यापन कराने के लिए संबंधित बोर्ड और विश्वविद्यालयों को भेजा। शिक्षिका का मानदेय भी रोका।
मूल अभिलेखों सहित अपना पक्ष रखने के लिए शिक्षिका को बुलाया, लेकिन उसने इस्तीफा भेज दिया। उसे अपना पक्ष रखने का एक और मौका दिया जाएगा। फर्जीवाड़ा उजागर होने पर एफआईआर कराकर रिकवरी की जाएगी।