प्रभारी सीएमओ डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि डॉ. अतुल मिश्रा पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एनेस्थीसिया के डॉक्टर हैं। मामला संज्ञान में आने पर डॉक्टर के अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। दो सदस्यों की टीम बनाकर वे खुद प्रकरण की जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मेडिकल बोर्ड का हुआ गठन
प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह हरेंद्र मिश्रा का कहना है कि मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मेडिकल बोर्ड गठित कर रिपोर्ट जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को भेजी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।