फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर शोहदे ने छात्रा के पिता को चापड़ से मारा, गिरफ्तार

Sat, 24 Jun 2017 04:24 PM IST
ब्यूरो, अमरउजाला/लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी मेराज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में आलमबाग में शुक्रवार सुबह बेखौफ शोहदे मेराज ने जमकर बवाल किया। सुबह करीब सात बजे शोहदे ने हाईस्कूल की छात्रा को फोन किया। छात्रा की शिकायत पर पिता ने मेराज को फोन कर डांटा तो उसने घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की।
विज्ञापन


पीड़ित पिता रिश्तेदारों को लेकर शोहदे की हरकतों का विरोध करने के लिए चंदरनगर सब्जी मंडी स्थित फल की दुकान पहुंचे तो उसने चापड़ से हमला कर दिया। पीड़ित को खून से लथपथ करके भागने की कोशिश कर रहे मेराज को लोगों ने दबोच लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

इंस्पेक्टर आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि मेराज इलाके में ही रहने वाली हाईस्कूल की छात्रा को कई महीने से परेशान कर रहा है। छात्रा इस वक्त अपनी मां और छोटी बहन के साथ ननिहाल गई है। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे मेराज ने छात्रा के मोबाइल फोन पर कॉल की। छात्रा ने फोन नहीं उठाया लेकिन वह लगातार कॉल करता रहा।
विज्ञापन


छात्रा ने पिता को इसकी जानकारी दी तो वह मेराज को फोन कर डांटने लगे। पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी तो दुस्साहसी शोहदे ने घर आकर पीटने की धमकी दी। कुछ ही देर में वह छात्रा के घर पहुंच गया और उसके पिता की लात-घूसों से पिटाई कर दी। उधर, छात्रा के पिता ने परिवारीजनों और रिश्तेदारों को सूचना देकर बुलवा लिया।

दोपहर करीब एक बजे सभी छेड़छाड़ और मारपीट का विरोध दर्ज कराने मेराज की फलों की दुकान पहुंचे। यहां मेराज फिर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने चापड़ से हमला कर दिया। छात्रा के पिता को गंभीर चोटें आईं। खून से लथपथ हालत में वह जमीन पर गिर पड़े।

 
विज्ञापन

मेराज के खिलाफ एफआईआर दर्ज

डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
मंडी में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। मेराज को दबोच लिया गया और लाठी-डंडे और लात-घूसों से उसकी जमकर पिटाई की गई। इसी बीच पुलिस मौके पर आ गई और मेराज को पकड़ कर ले गई। मेराज के खिलाफ जानलेवा हमले, छेड़छाड़ व धमकी की एफआईआर दर्ज कराई गई है।

मेराज ने 28 मई को भी छात्रा और उसकी छोटी बहन से सरेराह छेड़छाड़ व मारपीट की थी। छात्रा के परिवारीजनों ने पुलिस से शिकायत की लेकिन मेराज के परिवारीजनों के हाथ-पैर जोड़ने व माफी मांगने पर छात्रा के पिता ने थाना में लिखित समझौता कर लिया था।

पुलिस ने बताया कि छात्रा अपनी छोटी बहन के साथ दवा लेने निकली थी तभी मेराज स्कूटी से आया और दोनों को टक्कर मार दी। छात्राएं गिरते-गिरते बचीं। मेराज ने उनसे छेड़छाड़ शुरू कर दी थी। इसकी शिकायत पुलिस में की गई थी। 

मेराज की हरकतों से उसके परिवारीजन भी परेशान हैं। पिता ने कहा कि रोजाना वह लड़कियों से छेड़छाड़ और गुंडागर्दी करता है। मना करने पर परिवार के लोगों से ही झगड़ा करने पर उतारू हो जाता है। उसकी हरकतों की वजह से परिवारीजनों को सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा होना पड़ता है। लोग शिकायत लेकर घर आते हैं तो उनसे भी मारपीट शुरू कर देता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें