पहले छह महीने तक दबंगों ने किशोरी से रेप किया। फिर ऐसा किया कि किशोरी सहित उसके पूरे परिवार को घर छोड़कर गांव से बाहर जाना पड़ा। मामला हरिद्वार जनपद के रुड़की का है।
भिक्कमपुर गांव निवासी एक महिला ने 19 जून को पुलिस को शिकायत दी थी कि छह महीने पहले उनके परिचित ने उनकी 15 साल की बेटी को बहला फुसलाकर उससे निकाह करने का वादा किया था। किशोरी उसकी बातों में आ गई। इस पर आरोपी उसकी बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा।
पिछले दिनों शक होने पर मां ने पूछताछ की तो इसका पता चला। शिकायत पर पांच दिन बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। महिला का कहना है कि 20 जून को आरोपी के परिवार के दबंगों ने पंचायत की। इसमें महिला ने किशोरी का निकाह आरोपी से कराने की मांग की।