फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिविल की इमरजेंसी में फर्श पर तड़पता रहा लावारिस मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लावारिस मरीज के इलाज में कोताही सामने आई है। बर्न वार्ड में बुजुर्ग मरीज फर्श पर तड़पता रहा। डॉक्टर व स्टाफ उसके पास से गुजरते रहे, लेकिन किसी ने भी उसे बेड पर नहीं लिटाया।
विज्ञापन




घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। सोमवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन की खूब फजीहत हुई। अन्य मरीजों के तीमारदारों की शिकायत पर पहुंचे कर्मचारियों ने बुजुर्ग को भर्ती किया। अस्पताल निदेशक ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।



वीडियो में फर्श पर लेटे दिख रहे मरीज के सिर, हाथ में पट्टी बंधी है। वार्ड में मौजूद डॉक्टर, स्टाफ के बुजुर्ग को बेड न देने पर अन्य मरीजों के परिजनों ने आपत्ति जताई। इसके बाद स्टाफ ने उसे बेड पर लिटाया।
विज्ञापन




अस्पताल निदेशक डॉ. सुनील के मुताबिक, लावारिस मरीज हादसे में जख्मी हुआ था। दवा, इंजेक्शन देकर उसकी निगरानी की जा रही है। इलाज में लापरवाही की जांच में कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें