फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आयुर्वेद-यूनानी में इंर्टनशिप के लिए एक सीट पर नौ दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में आयुर्वेद-यूनानी में इंटर्नशिप के लिए मारामारी मची रही। एक सीट पर करीब नौ दावेदार सामने आए हैं।
विज्ञापन




सोमवार को 25 सीटों पर हुए साक्षात्कार में 220 आवेदकों ने हिस्सा लिया। इनके चयन में अफसरों के पसीने छूट गए। चयनितों की सूची जल्द जारी की जाएगी।

780 बेड की क्षमता वाले बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब छह हजार मरीज आते हैं। यहां आयुर्वेद-यूनानी में इंर्टनशिप की 80 सीटें हैं। इनमें से 55 भर चुकी हैं। बची 25 सीटों पर इंटर्नशिप के लिए सोमवार को 220 आवेदक साक्षात्कार देने के लिए पहुंचे। अस्पताल के निदेशक डॉ. दिनेश कुमार का कहना है कि मानकों पर खरा उतरने वाले आवेदक ही चुने जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें