फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मुलायम के खिलाफ FIR कराने पहुंचे अमिताभ

Sat, 11 Jul 2015 05:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलायम सिंह की धमकी वाले कथित ऑडियो टेप के आधार पर आईएएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर मुलायम के खिलाफ एफआईआर कराने पहुंचे।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम से मीडिया में एक ऑडियो टेप चलना शुरू हुआ। इस ऑडियो टेप में मुलायम सिंह की आवाज बताई गई। मुलायम सिंह की उस कथित आवाज के टेप में आईएएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को सुधर जाने की धमकी देते हुए सुना जा रहा है।

बाद में अमिताभ ठाकुर की बीवी ने इस टेप पर अपना बयान देते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव ने उनके पति को धमकी दी है और उनके परिवार को जान का खतरा है। उन्होंने इस टेप को असली बताया।
विज्ञापन


इसी टेप के आधार पर अमिताभ ठाकुर शनिवार को करीब 11 बजे हजरतगंज थाने में मुलायम सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे। अपनी तहरीर में अमिताभ ठाकुर ने उस पूरी घटना का जिक्र किया जो टेप की आवाज में सुनाई दे रही थी।

अमिताभ ठाकुर एफआईआर देने के लिए पहुंचे तो उस समय हजरतगंत कोतवाली के इंचार्ज वहां पर नहीं थे। मुंशी के अलावा कुछ और सिपाहियों ने उनकी तहरीर लेने से मना कर दिया।

पुलिस वालों का कहना था कि वह बिना कोतवाल की अनुमति के तहरीर नहीं ले सकते। इसके बाद अमिताभ ठाकुर वहां पर जमे रहे। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी एफआईआर नहीं लिख ली जाती है तब तक वह वहां से नहीं हटेंगे।

कुछ देर के बाद कोतवाल विजयमल यादव के वहां पहुंच जाने के बाद अमिताभ ठाकुर ने उनसे तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज करने की बात कही। कोतवाल ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि जब उनके पास यह फोन आया उस समय वह (अमिताभ ठाकुर) कहां थे। अमिताभ ठाकुर जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन


अंत में हजरतगंज कोतवाली के इंचार्ज ने उनकी तहरीर तो ले ली, लेकिन कहा कि बिना यह जांच किए कि फोन कहां पर आया था वह एफआईआर नहीं लिखेंगे। तहरीर देने के बाद अमिताभ ठाकुर लौट आए।

इस मामले में अभी उप्र सरकार या समाजवादी पार्टी की तरफ से किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें