फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन बने लखनऊ के सबसे बड़े किसान!

Wed, 17 Dec 2014 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन व अभिषेक बच्चन लखनऊ के बड़े किसान बन गए हैं। उन्होंने लखनऊ से सटे काकोरी के मुजफ्फरनगर गांव में खेती की और जमीन खरीदी है। इस बार उन्होंने यहां पर नौ बीघा तीन बिस्वा जमीन ली है। अमिताभ बच्चन ने अपने नाम दो बीघा 13 बिस्वा व बेटे अभिषेक बच्चन के नाम छह बीघा 10 बिस्वा जमीन खरीदी है।
विज्ञापन


मंगलवार को उनके अटॉर्नी होल्डर राजेश यादव ने इस जमीन की रजिस्ट्री भी करा ली। दरअसल, अमिताभ बच्चन का इस गांव से पुराना नाता है। मुजफ्फरनगर गांव का नाम करीब छह-सात साल पहले उस समय चर्चा में आया जब उन्होंने यहां लाखों रुपये कीमत की कृषि भूमि खरीदी थी।

यह भूमि तब खरीदी गई जब बाराबंकी के दौलतपुर गांव में जमीन खरीद को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। सवालों के घेरे में आने के बाद अमिताभ बच्चन ने उस जमीन से अपना नाता ही तोड़ लिया था। इसके बाद अमिताभ बच्चन की कृषि भूमि की तलाश मुजफ्फरनगर गांव में पूरी हुई।
विज्ञापन


ताजा खरीद के बाद अब अमिताभ व अभिषेक यहां के बड़े किसान बन गए हैं। अमिताभ ने जो जमीन खरीदी है उस पर करीब 67 लाख रुपये प्रति बीघा की दर से 29 लाख 86 हजार पांच सौ रुपये का स्टांप शुल्क अदा किया है। राजधानी के उपनिबंधक-4 आर चन्द्रा ने इस रजिस्ट्री की पुष्टि की है। अमिताभ की जमीन की देख-रेख इसी गांव का एक किसान परिवार कर रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें