अमेठी में बाजारशुकुल थाना क्षेत्र में घर के बाहर सफाई कर रहा ग्रामीण बृहस्पतिवार की सुबह ट्रांसफार्मर के स्टे तार की चपेट में आ गया। जिससे तार में उतर रहे करंट से उसकी मौत हो गई।
अमेठी में बाजारशुकुल थाना क्षेत्र में घर के बाहर सफाई कर रहा ग्रामीण बृहस्पतिवार की सुबह ट्रांसफार्मर के स्टे तार की चपेट में आ गया। जिससे तार में उतर रहे करंट से उसकी मौत हो गई। मृतक वाहन चालक था। बाजारशुकुल थाना क्षेत्र के पूरे शुक्लन गांव निवासी प्रकाश शुक्ल (45) बृहस्पतिवार की सुबह अपने घर के पास सफाई कर रहे थे। उनके घर के पास ही बिजली का ट्रांसफार्मर लगा रहा।
ट्रांसफार्मर के स्टे तार में करंट उतर रहा था। इस बीच सफाई करते समय प्रकाश स्टे तार की चपेट में आ गए। जिससे उनको जबरदस्त करंट लग गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना को लेकर लोग बिजली विभाग की लापरवाही मान रहे हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहां काफी ग्रामीण एकत्र हो गए। पुलिस को घटना से अवगत कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।