फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी लोकसभा: चुनावी मोड में आई कांग्रेस, जातीय समीकरण देखते हुए संगठन में बड़ा फेरबदल, दिल्ली से हुआ फैसला

Fri, 05 Apr 2024 06:45 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी

सार

Amethi Lok Sabha: अमेठी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रत्याशी घोषणा से पहले संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है। यह फेरबदल दिल्ली के निर्देश पर हुआ है।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषणा से पहले संगठन में भारी फेरबदल किया है। छतोह व सलोन में ब्लाक अध्यक्ष हटाकर नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक हाईकमान के निर्देश पर यह बदलाव किया गया है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने सलोन विधानसभा क्षेत्र मतदाताओं को साधने के लिए छतोह में ब्रह्मण, डीह में एससी तथा सलोन पटेल बिरादरी का अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का मानना है कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। छतोह ब्लाक में विष्णुकांत मिश्र को हटाकर छतोह के न्याय पंचायत अध्यक्ष राकेश तिवारी को ब्लाक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी हैं।

सलोन में धर्मेंद्र प्रताप सिंह को हटाकर पटेल बिरादरी का वोट साधने के लिए राम सजीवन पटेल को ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं डीह में एससी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए शिव दर्शन पासी को दोबारा ब्लाक अध्यक्ष बना दिया गया है। नसीराबाद देहात के प्रधान प्रतिनिधि तुलसीराम पासी को जिला सचिव से जिला उपाध्यक्ष तथा छतोह के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अनुराग सिंह व राजीव द्विवेदी को दोबारा जिला सचिव बनाया गया है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

चुनाव के लिए 4065 पाबंद, 4778 शस्त्र जमा कराए गए

 लोकसभा चुनाव के लिए पुलिस कार्रवाई करते हुए 4065 को पाबंद किया है। इसके साथ ही 4778 शस्त्र अब तक जमा कराए गए हैं। इसके अतिरिक्त सीमाओं पर 33 चेकपोस्ट पर बैरियर लगाकर निगरानी की जा रही है। पुलिस की अलग-अलग टीमों को लगाया गया है।

लोकसभा चुनाव में धनबल, शस्त्र बल व शराब वितरित करने जैसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रतापगढ़, सुलतानपुर, रायबरेली, बाराबंकी और अयोध्या बार्डर पर वाहनों की निगरानी बढ़ाई गई है। उड़न दस्ते की 12 टीमें जिले में घूमकर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की जांच कर रही हैं। पुलिस ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए अब तक 39 लोगों पर गुंडा एक्ट व 26 पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। 12 को जिलाबदर किया गया है। 7562 शस्त्र लाइसेंस धारकों में से 4778 असलहे विभिन्न थानों में जमा करवाए गए है। एसपी अनूप सिंह ने बताया कि चुनाव को लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है। एएसपी व सीओ स्तर के अधिकारी इसकी मानीटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें