फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी मीडिया की नजर में सीएम योगी ‘हिंदू उग्रवादी’, हिंदू युवा वाहिनी कट्टरपंथी संगठन

Fri, 14 Jul 2017 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमेरिका के सबसे बड़े अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि एक हिंदू उग्रवादी के रूप में पेश की है और उनके संगठन हिंदू युवा वाहिनी को कट्टरपंथी बताया है।
विज्ञापन


‘राजनीतिक सीढ़ियां चढ़ता एक हिंदू पुजारी’ शीर्षक से छपे इस लेख में योगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कई विवादित बातें लिखी गई हैं।

अखबार के मुताबिक, पीएम मोदी उन्हें अपना उत्तराधिकारी के रूप में देखते हैं। तीन साल पहले सत्ता में आए मोदी ने भारत को विकास और आर्थिक तरक्की की राह पर ले जाने का वादा किया था लेकिन उनका विकासवादी एजेंडा ‘हिंदू राष्ट्र’ के एजेंडे से काफी पीछे छूट गया है।

इससे देश में 17 करोड़ मुस्लिम आबादी के लिए आर्थिक और सामाजिक अवसर कम पड़ते जा रहे हैं। एनवाईटी ने इससे पहले मार्च में भी योगी को मुस्लिम विरोधी बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेख में लिखी हैं ये बातें

लेख में कहा गया है कि मोदी ने देश में सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य के लिए ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री चुना है जिनके भाषणों में नफरत होती है।

अखबार के मुताबिक, योगी ने मुस्लिमों से बदला लेने के लिए ही युवाओं का संगठन हिंदू युवा वाहिनी बनाया है। मुस्लिमों को वह ‘दोपाया जानवरों की फसल’ करार देते हुए उनकी पैदावार पर रोक लगाने की बात करते हैं।

एनवाईटी के अनुसार एक बार वह एक रैली में कह भी चुके हैं, हम धार्मिक युद्ध के लिए तैयार हैं। अखबार में योगी को एक ऐसे मंदिर के पुजारी के रूप में बताया गया है जो अपनी उग्र परंपरा के लिए जाना जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें