फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के डिप्टी सीएम बोले- कोशिश करेंगे कि टीसीएस का विवाद खत्म हो जाए

Fri, 14 Jul 2017 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
टीसीएस के राजधानी लखनऊ से जाने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद प्रदेश के मंत्रियों ने दावा कि वे कंपनी को लखनऊ से नहीं जाने देंगे। इसे रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या ने भाजपा के मीडिया मिलन कार्यक्रम में कहा कि वे प्रयास करेंगे कि टीसीएस और बिल्डर के बीच किराये का विवाद खत्म हो जाए।

हम चाहते हैं कि अधिक से अधिक आईटी प्रोफेशनल लखनऊ में आएं। यहां से जाएं नहीं। वहीं, श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि वे स्टाफ के हित के लिए टीसीएस से खुद बात करेंगे।

वक्फ मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि कंपनी का अगर बिल्डर से कोई विवाद है तो इसे दूर किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें