फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: यूपी में सभी महत्वपूर्ण मार्गों पर होगी एंबुलेंस की व्यवस्था

Tue, 13 Feb 2024 09:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में कहा कि दुर्घटना रोकने के लिए ब्लैक स्पाॅट चिह्नित किया जाए और अवैध कट को बंद किया जाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि महत्वपूर्ण मार्गों पर एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और अस्पतालों से समन्वय रखा जाये, ताकि दुर्घटना के बाद घायलों को तत्काल इलाज मिल सके और उनका जीवन बचाया जा सके। लोक निर्माण विभाग में मंगलवार को सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में उन्होंने अधिकारियों को ये निर्देश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग 34 प्रतिशत, राज्य राजमार्ग पर लगभग 29 प्रतिशत, एक्सप्रेसवे पर दो प्रतिशत एवं अन्य मार्गों पर 35 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। कहा कि ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग, वाहन सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग न करना, खराब रोड इंजीनियरिंग तथा दोषपूर्ण सड़क ही दुर्घटना के मुख्य कारण है। सड़क निर्माण में नवीनतम तकनीक का प्रयोग इसे रोका जा सकता है। कहा कि सड़कों की डिजाइन फाल्ट दुर्घटना का बड़ा कारण है। इसको दूर करने के लिए सभी अभियंताओं को हर माह प्रशिक्षण दिया जायए।

सड़क निर्माण के इस्टीमेट में सड़क सुरक्षा से संबंधित कंपोनेंट को शामिल करें। स्पीड ब्रेकर और मार्किंग की अच्छी व्यवस्था हो। सभी ब्लैक स्पॉट को चिह्नित करें और अवैध कट भी बंद करायें। लोनिवि के तकनीकी सलाहकार वीके सिंह ने सड़क सुरक्षा को लेकर किए जा रहे उपायों की जानकारी दी।
विज्ञापन


प्रमुख अभियंता वीके श्रीवास्तव ने बताया कि लोनिवि के मार्गों पर कुल 1365 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। इस अवसर पर प्रमुख अभियंता एके अग्रवाल, आईआईटी दिल्ली के प्रवीण कुमार समेत कई ने अपनी बातें रखीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें